डॉ. हेमंत शरद पांडे ने 08 मई 2026 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड WCL के अध्यक्ष- सह- प्रबंध निदेशक CMD का पदभार ग्रहण किया।
इसके पूर्व वे WCL में निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे।
डॉ. पांडे ने नागपुर के विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (VNIT) से माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि प्राप्त की है।
उन्होंने माइनिंग में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री तथा मैनेजमेंट विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की उपाधि भी प्राप्त की है। वर्ष 2022 में उन्हें कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ महाप्रबंधक’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।