विश्वेश्वरय्या राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दिनांक 16 सितम्बर से 30 सितम्बर 2021 के दौरान हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया था | इस पखवाड़े में विभिन्न प्रतियोगिताएं ली गई थी | जिसमें धातुकी एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग के डॉ. अजीत श्रीवास्तव (सहायक प्राध्यापक) को शब्दज्ञान एवं शुद्धलेखन में पथम पुरस्कार प्राप्त हुआ | श्रीमती अभिलाषा जैन (ज्युनिअर रिसर्च फेलो) को मुहावरों में कहानी व कहानी में मुहावरें इस प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार तथा चित्र पूरा करें एवं शीर्षक दे इसमें द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए तथा श्रीमती भारती खड़सिंगे ( तकनीशियन एस जी | ) को निबंध (विषय :- आत्मनिर्भर भारत) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ | बी. टेक. तृतीय वर्ष का विद्यार्थी अंकित मिश्रा को काव्यपाठ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ |
इसके अलावा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन के लिए इस विभाग को नामांकित किया गया जिसका पुरस्कार विभाग प्रमुख डॉ. जातिन भट्ट एवं उनकी पूरी टीम को दिया गया |