Menu Close

वीएनआईटी नागपुर में हिंदी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ

विश्वेश्वरय्या राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (VNIT), नागपुर में हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि  श्री सत्येंद्रप्रसाद सिंह ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में हिंदी पखवाड़े की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का स्वागत एवं प्रास्ताविक संबोधन प्रो. ज्ञानप्रकाश सिंह, संकायाध्यक्ष (संकाय कल्याण) एवं कार्याध्यक्ष, हिंदी कार्यान्वयन समिति ने किया। मंच पर समिति के नोडल अधिकारी एवं कुलसचिव श्री सचिन जगदाळे उपस्थित रहे।

श्री राहुल कुमार, प्रभारी (राजभाषा), ने अतिथि परिचय के साथ माननीय शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी जी का संदेश वाचन किया।

अध्यक्षीय संबोधन में वीएनआईटी के सह-निदेशक प्रो. बाबासाहेब संकपाल ने संस्थान में हिंदी को बढ़ावा देने और हिंदी कार्यान्वयन समिति को पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं सरस्वती वंदना डॉ. भारती पोलके ने की। हिंदी पखवाड़े की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी सुश्री पूनम उईके, पुरस्कारों की घोषणा श्री राहुल एडे तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री शिवम सारस्वत ने किया।

📚 समारोह में संस्थान की पुस्तक हिंदी राजभाषा प्रेरणा’ के लेखकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Posted in News